गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को गाजीपुर पहुंचे, जहां पर मुख्तार अंसारी के परिजनों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान अफजाल अंसारी समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद थे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। वहीं, इस दौरान अखिलेश यादव ने मीडिया से भी बातचीत की और सरकार पर निशाना साधा।
अखिलेश यादव ने कहा कि, जो व्यक्ति इतने वर्षों जेल में रहा हो उसके बाद भी जनता जिता रही हो, इसका मतलब उस व्यक्ति ने जनता के बीच में रहकर उसका दु:ख दर्द बांटा है। उन्होंने आगे कहा, मुख्तार अंसारी ने खुद कहा कि उसको ज़हर दिया जा रहा है और वही बात सामने आई। हमें उम्मीद है कि सरकार सच्चाई सामने लाएगी और परिवार को न्याय मिलेगा। जब से भाजपा की सरकार आई है तब से इंस्टीट्यूशंस पर भरोसा कम हुआ है।
“मुख्तार अंसारी ने खुद कहा कि उसको ज़हर दिया जा रहा है और वही बात सामने आई। हमें उम्मीद है कि सरकार सच्चाई सामने लाएगी और परिवार को न्याय मिलेगा। जब से भाजपा की सरकार आई है तब से इंस्टीट्यूशंस पर भरोसा कम हुआ है।”
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, गाज़ीपुर pic.twitter.com/CjfY0HaqGB
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 7, 2024
मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, मुख्तार अंसारी के दादा नाना का योगदान क्या देश की आजादी में नहीं रहा? क्या प्रशासन और सरकार भेदभाव नहीं कर रही? क्या हम आप ये स्वीकार कर लेंगे कि नेचुरल डेथ थी? इंस्टीट्यूशंस खत्म हो रहे हैं, हम किस पर भरोसा करें? पुलिस से बात करें पुलिस न्याय नहीं दे रही, अधिकारी न्याय नहीं दे रहे है। यह आखिरी चुनाव है डेमोक्रेसी का, अपने वोट से बचा लो।
-एजेंसी
- पुण्यतिथि पर साहित्यिक गोष्ठी में गूंजे अटल जी के विचार, गीत और संस्मरण; नम हुईं आंखें - August 20, 2026
- ट्रांस यमुना जैन मंदिर में धूमधाम से मनाया गया भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महा-महोत्सव: अर्पित किए गए 108 विशेष निर्वाण लाडू - August 20, 2026
- सूरत में पहली बार तीन दिवसीय ‘कृष्णोत्सव’: भक्ति, प्रेम और उत्सव का अनूठा संगम - August 20, 2026