लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजियाबाद पहुंचे हैं, जहां उनका रोड शो शुरू हो गया है। इस रोड शो में पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं। यह रोड शो मालीवाड़ा से चौधरी मोड़ तक होगा। यह रोड शो 1400 मीटर लंबा रहेगा।
प्रधानमंत्री के रोड के दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता वहां पर मोजूद थे। सभी कार्यकर्ताओं के अंदर काफी उत्साह देखने को मिला। पीएम मोदी के रोड शो में शामिल होने के लिए बस्तर के रहने वाले निर्मल झा गाजियाबाद पहुंचे। बताया जा रहा है कि, वह एम्स अस्पताल में इलाज कराने आए थे। रोड शो की जानकारी मिली तो गाजियाबाद पहुंच गए। इनके विजिटिंग कार्ड पर लिखा है कि भाजपा के एक सक्रिय कार्यकर्ता हैं।
रैली में मुस्लिम समाज के लोगों में दिखा उत्साह
पीएम मोदी के रोड शो को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। भारी संख्या में लोगों ने एक जगह पर एकत्रित होकर पीएम मोदी के रोड शो के समर्थन में नारेबाजी की।
-एजेंसी
- मथुरा वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां अंतिम चरण में, 4 सितंबर 2026 के विश्व प्रसिद्ध पर्व पर उमड़ेगी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम - September 2, 2026
- पीलीभीत में बाढ़ का खतरा: बनबसा बैराज से छोड़ा गया 2 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, प्रशासन अलर्ट - September 2, 2026
- ’अखिलेश यादव कुत्ते के गले में घंटी बांधकर भी भेजें तो…’, सपा एमएलसी के बयान से यूपी की सियासत में भूचाल, बीजेपी हुई हमलावर - September 2, 2026