कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए छह उम्मीदवारों की एक ताजा सूची जारी की है. इस सूची में गोवा की दो सीटें, मध्य प्रदेश की तीन सीटें और दादर नागर हवेली (एसटी) की सीट शामिल हैं. गोवा से मौजूदा कांग्रेस सांसद फ़्रांसिस्को सरदिन्हा का टिकट कट गया है.
नॉर्थ गोवा से रमाकांत खलप और साउथ गोवा से कैप्टन विरियाटो फ़र्नांडीस को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है.
मध्य प्रदेश में मुरैना से सत्यपाल सिंह सिकरवार को, ग्वालियर से प्रवीण पाठक और खंडवा से नरेंद्र पटेल को टिकट दिया गया है.
दादर नागर हवेली से अजीत रामजीभाई माहला को उम्मीदवार बनाया गया है.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी से निकलेगा 500 गाड़ियों का विशाल काफिला: वडनगर तक जाएगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा - September 16, 2026