एसपी सिंह बघेल, संतोष शर्मा, भानु महाजन ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा
सुशासन की सरकार से आम जनता में उत्साह मोदी बनेंगे तीसरी बार प्रधानमंत्री
देश में चल रही है मोदी की गारंटी, विपक्ष के लोगों से उठा जनता का विश्वास
Live Story Time
Agra, Utatr Pradesh, India, Bharat. अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इसको लेकर आगरा लोकसभा क्षेत्र के केंद्रीय चुनाव प्रबंधन कार्यालय का शुभारंभ किया। एमजी रोड स्थित भगत हलवाई के पीछे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन कर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। गठबंधन दल राष्ट्रीय लोकदल और अपना दल के पदाधिकरी पहुंचे। कई पार्षद प्रत्याशी, कांग्रेस, समाजवादी पर्टी और बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जलेसर से भी कार्यकर्ता आए। इस तरह उद्घाटन समारोह बड़ा संदेश दे गया।
भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज क्षेत्र प्रभारी संतोष सिंह, वरिष्ठ नेता लोकसभा प्रभारी सुनील टंडन , सांसद प्रत्याशी केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, महापौर हेमलता दिवाकर, सांसद नवीन जैन, लोकसभा संयोजक टीएन अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन में आहुति देते हुए सभी ने लोकसभा चुनाव में अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ बड़ी जीत की कामना की।
इस मौके पर ब्रज क्षेत्र प्रभारी संतोष सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें लोकसभा चुनाव में उतरने का संकल्प दिलाया और विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा सुशासन की सरकार से आम जनता में बेहद होता है। मोदी इस बार भी रिकॉर्ड मतों से जीतकर तीसरी बार जनता के आशीर्वाद से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के सामने वह पार्टी खड़ी है जिसने धारा 370, राम मंदिर सहित हर उस बात का विरोध किया जो देश हित में है। लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है, अब सुस्त नहीं रहना है।

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा आज पूरे देश में मोदी की गारंटी पर जनता सहमत है। जनता कह रही है कि अगर मोदी गारंटी देते हैं तो उन्हें मोदी की गारंटी पर पूरा विश्वास है। आज मोदी विश्वास के प्रतीक हैं। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कांग्रेस, सपा, बसपा और आम आदमी पार्टी ने कभी भी देश की संविधानिक संस्थानों पर भरोसा नहीं किया। राहुल गांधी और केजरीवाल संविधान का अपमान कर रहे हैं। अब विपक्ष के कारनामों से देश की जनता वाकिफ हो चुकी है।
भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने कहा इस बार केंद्रीय नेतृत्व में 400 पर के संकल्प का नारा दिया है। पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उत्साह और मेहनत के साथ संकल्प को पूरा करने में लगें। उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में भी कार्यकर्ताओं के दम पर मोदी सरकार के विकास कार्य और योगी सरकार की उपलब्धियां के बल पर भाजपा का परचम आगरा सहित पूरे प्रदेश और देश में फहराएगा। उन्होंने कहा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाएं।
इन्होंने ली भाजपा की सदस्यता
भारतीय जनता पार्टी लोकसभा केंद्रीय चुनाव कार्यालय शुभारंभ के अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में सपा, बसपा, कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। पार्टी की सदस्यता लेने वालों में रामवीर कर्दम अध्यक्ष जाटव महापंचायत, हाकिम सिंह पूर्व विधायक प्रत्याशी बसपा, राजेंद्र कुशवाहा पार्षद प्रत्याशी, हीरा सिंह बघेल जिला उपाध्यक्ष सपा, उल्लास दोनेरिया पार्षद प्रत्याशी, रवि माहौर पार्षद प्रत्याशी, प्रवीण गोयल पार्षद प्रत्याशी, सौरभ चौधरी पार्षद प्रत्याशी सहित सैकड़ों विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने भाजपा में विश्वास जताया।

इनकी रही मौजूदगी
आगरा लोकसभा केंद्रीय चुनाव प्रबंधन कार्यालय के शुभारंभ के अवसर महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश, डॉ. धर्मपाल सिंह, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक संजीव दिवाकर, चौधरी बाबूलाल, एमएलसी विजय शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, डॉ. रामबाबू हरित, लोकसभा सह प्रभारी डॉ यादवेंद्र शर्मा, गुटियारीलाल दुवेश, चौधरी उदयभान सिंह, महेश गोयल, वीरेंद्र अग्रवाल, अवधेश रावत, हेमेंद्र शर्मा, नागेंद्र दुबे गामा, मनोज गर्ग, हेमंत भोजवानी, महेश शर्मा, अशोक पिपल, नवीन गौतम, नीरज गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, निर्मला दीक्षित, कमल वाल्मीकि, उपेंद्र सिंह, पार्षद गौरव शर्मा, दिगंबर सिंह धाकरे, ललित गौतम, नवीन प्रजापति, मुनेंद्र जादौन, राजीव लवानिया, रोहित कत्याल, डॉ मणिका कपूर, धीरज बघेल, कप्तान सिंह चाहर, नरेंद्र बघेल, दुर्गेश शुक्ला, विजय चौरसिया, महेश जाटव लोकदल, डॉ महेश चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष अपना दल, रमेश पाल रामू, दिनेश बंसल, सत्यपाल ब्लॉक प्रमुख वागढ़, आलोक यादव ब्लॉक प्रमुख जलेसर, शैलेश गौतम, देवलाल लोधी, संजय अरोरा, सोनू कक्कड़, जितेंद्र दिवाकर, मधु शर्मा,सहित भारतीय जनता पार्टी के महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी एवं भाजपा गठबंधन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन लोकसभा सह प्रभारी डॉ. यादवेंद्र शर्मा ने किया।
- यूपी के गाजियाबाद में हिंदूवादी गए थे औरंगज़ेब की पेंटिंग पर कालिख पोतने, पोत आये 1857 की आज़ादी के अग्रदूत बहादुर शाह जफर की पेंटिंग - April 18, 2025
- भ्रष्टाचार की आड़ में शराब की दुकान: आगरा के भावना एस्टेट मॉल में नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियाँ - April 18, 2025
- मशहूर उद्योगपति पूरन डावर की हिंदी वायोग्राफी ‘संघर्ष …सफलता से समर्पण तक ’ का दिल्ली में लोकार्पण - April 18, 2025