फरहान अख्तर की इन दोनों फिल्मों में जानी-मानी अभिनेत्री सई ताम्हणकर मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इन बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनने पर सई बहुत खुश हैं। 37 साल की एक्ट्रेस ने एक हालिया इंटरव्यू में कहा कि एक्सेल प्रोडक्शन के साथ हर कोई काम करना चाहता है। ऐसे में उन्हें यह फिल्में मिली हैं, इसलिए वह बहुत अच्छा महसूस कर रही हैं।
इमरान हाशमी संग काम करने के लिए एक्साइटेड
इमरान हाशमी और प्रतीक गांधी के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करने पर भी सई की एक्साइटमेंट नेक्स्ट लेवल पर है। उन्होंने दोनों स्टार्स की तारीफ करते हुए कहा कि उनके साथ काम करने अभिनेत्री के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा, “मैं बहुत एक्साइटेड हूं कि दर्शक हमारे द्वारा क्रिएट किए गए मैजिक का लुत्फ उठाएंगे। मुझे उम्मीद है कि मेरे जैसे हार्ड वर्क करने वाले लोगों के लिए मैं मौकों के दरवाजे खोल रही हूं।”
सई की अपकमिंग फिल्में
सई पहले भी अपने अभिनय का जादू चला चुकी हैं। वह भक्षक, हंटर, मिमी, गर्लफ्रेंड जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जल्द ही वह नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही फिल्म डब्बा कॉर्टेल में दिखाई देंगी। सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से फैंस का दिल चुराने वाली सई को इंस्टाग्राम पर 3.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
– एजेंसी
- आगरा में कुष्ठ मुक्त अभियान का आगाज़: 4905 टीमें घर-घर जाकर खंगालेंगी सुराग, 23 मार्च तक चलेगा अभियान - March 10, 2026
- आगरा मंडल में श्रमिकों के पंजीकरण में ढिलाई पर मंडलायुक्त सख्त, फिरोजाबाद और मैनपुरी की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी - March 10, 2026
- किसान फॉर्च्यूनर से नहीं चलता…आगरा में आलू के दाम पर प्रदर्शन के दौरान भिड़ गए खाकी और खादी, वीडियो वायरल - March 9, 2026