आगरा/बाह। पत्नी और उसके दोस्त की धमकी से दहशत में आए युवक ने पुलिस से जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है। 9 जुलाई 2022 को बाह के एक गांव के युवक की शादी भिंड के एक गांव की युवती के साथ हुई थी। शादी के 5 महीने बाद (दिसंबर 2022) से पत्नी मायके में रह रही है। युवक ने बाह पुलिस को बताया कि पत्नी ने भिंड में भरण पोषण का वाद दायर कर दिया है। 21 दिसंबर 2023 को तारीख से लौटते समय ससुरालियों ने धमकी दी कि कोर्ट आए तो जान से मार देंगे।
पत्नी ने अपने मोबाइल पर पति को मारने वाले को 50 हजार देने का स्टेटस लगाया है। लिखा है कि मेरी मर्जी के खिलाफ शादी हुई है। पति का आरोप है कि पत्नी के मायके के पड़ोसी किरायेदार से संबंध हैं। पत्नी के दोस्त ने भी उसे मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी है।
इस मामले में प्रभारी निरीक्षक बाह श्याम सिंह ने बताया कि धमकाने एवं सूचना प्रोद्योगिकी अधिनियम 2008 की धारा 67 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
- विभाजन की त्रासदी पर बनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का भावुक ट्रेलर रिलीज, सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी की दमदार वापसी, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक - July 28, 2026
- जो लोग चढ़ावा नहीं बचा सके, वो लोग पेपर लीक कैसे बचा पाएंगे… लोकसभा में बोले अखिलेश यादव - July 28, 2026
- पेपर लीक पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले—10 साल में 152 लीक, करोड़ों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ - July 28, 2026