प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के. कविता के करीबी रिश्तेदारों के परिसरों पर छापेमारी की। ईडी अधिकारियों ने हैदराबाद के माधापुर इलाके में एक अपार्टमेंट में कविता के. एक रिश्तेदार के फ्लैट पर सुबह-सुबह तलाशी शुरू की।
खबर है कि ईडी हिरासत में पूछताछ के दौरान कविता की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर कुछ करीबी रिश्तेदारों के परिसरों की तलाशी ली गई। माना जा रहा है कि एजेंसी मामले में उनकी भूमिका की जांच कर रही है।
ईडी अधिकारियों ने पहले बीआरएस नेता के दो निजी सहायकों से पूछताछ की और उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए थे। एजेंसी मोबाइल फोन से डेटा डिलीट करने में उनकी कथित भूमिका की जांच कर रही है। ईडी ने कविता को 15 मार्च को हैदराबाद में गिरफ्तार किया था। उसी दिन उन्हें दिल्ली लाया गया और ईडी की कस्टडी में भेज दिया गया। कविता की ईडी कस्टडी शनिवार (23 मार्च) को समाप्त हो रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से किया इंकार
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कविता को जमानत देने से इंकार कर दिया था। कोर्ट ने इसके लिए ट्रायल कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को कहा था। ईडी ने आरोप लगाया है कि कविता ‘साउथ ग्रुप’ का हिस्सा थीं जिसने कथित तौर पर आप नेताओं को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी। कथित तौर पर ‘साउथ ग्रुप’ के साझेदारों को इंडोस्पिरिट में 65 प्रतिशत हिस्सेदारी दी गई थी।
-एजेंसी
- डमरुओं की गूंज और इत्र-पुष्प वर्षा से शिवमय हुआ सिकंदरा: सावन के तीसरे सोमवार पर सजी अलौकिक झांकी, छप्पन भोग जैसी प्रसादी ने मोहा मन - August 17, 2026
- आगरा के बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित हुआ शिव परिवार, गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष - August 17, 2026
- आगरा के कमला नगर में देशभक्ति का अनूठा ज्वार: कर्मयोगी से श्रीराम चौक तक निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजा भारत माता का जयघोष - August 17, 2026