चुनाव आयोग ने आम चुनाव के लिए पहला नोटिफिकेशन जारी करने से पहले आज बड़ी कार्रवाई की की है। आयोग ने 6 राज्यों के गृह सचिव को हटाने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के डीजीपी को भी हटाने का आदेश दिया गया है।
6 गृह सचिव हटाए गए
चुनाव आयोग ने गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के गृह सचिवों को हटाने का निर्देश जारी किया है। इसके अलावा मिजोरम और हिमाचल प्रदेश के सामान्य विभाग के सचिव को भी हटाने का आदेश दिया गया है।
चुनाव आयोग ने इसके अलावा राज्य सरकारों को वैसे सभी अधिकारियों को तुरंत ट्रांसफर करने को कहा है जो अपने गृह जिले में तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के नेतृत्व में हुई बैठक में ये फैसला लिया गया। जिन अधिकारियों को हटाया गया है वो राज्य में दो-दो विभाग के चार्ज संभाल रहे थे। जो चुनाव प्रक्रिया के लिए सही नहीं था।
-एजेंसी
- यूपी के रामपुर में बिजली विभाग के JE ने की आत्महत्या: 12 साल के बेटे को वीडियो कॉल कर फूट-फूटकर रोए, फिर लगा लिया फंदा, पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप - March 22, 2026
- लखनऊ में रिश्तों का कत्ल: बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर की सास की बेरहमी से हत्या, साजिश जान उड़ जाएंगे होश - March 22, 2026
- आगरा पुलिस पर गंभीर आरोप: तत्कालीन चौकी प्रभारी समेत 5 पर अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज, युवक को करंट लगाने का मामला - March 22, 2026