Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. आगरा में शिव पैलेस पश्चिम पुरी पर 30 मार्च से प्रारंभ हो रही श्रीमद् भागवत कथा के आमंत्रण पत्र का विमोचन महेंद्र सिंह चाहर रेलवे से सेवानिवृत अधिकारी द्वारा किया गया। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 30 मार्च से 6 अप्रैल तक किया जाएगा। कथा व्रंदावन की पूज्य देवी माहेश्वरी श्रीजी के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक होगी।
आगरा कथा समिति संयोजक मुकेश नेचुरल ने बताया कि 29 मार्च को कथा स्थल पर ही मेंहदी कार्यक्रम रखा है। 30 मार्च को विशाल कलश यात्रा सुबह 8 बजे से हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर पश्चिमपुरी चौराहे से काली माता मंदिर होते हुए कथा स्थल पर पहुंचेगी। कलश यात्रा में 1100 बहनें शामिल होंगी।
कथा का उद्देश्य भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार और वर्तमान पीढ़ी का ज्ञानवर्धन करना है। कथा के साथ साथ विभिन्न प्रसंगों पर आधारित लीलाओं का मंचन कलाकारों द्वारा किया जायेगा।
आमंत्रण पत्र विमोचन गोविंद शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर अजय गोयल,श्री प्रकाश, कालीचरण गोयल, लक्ष्मी नारायण मित्तल, सीमा सिंह, राजेश खुराना, मुकेश नेचुरल, करण गर्ग, मनीष, लक्ष्मण चौधरी, अजेंद्र चौहान, किशोर तिवारी, सीमा सिंह, प्रतिभा जिंदल, दीपक तोमर एडवोकेट आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026
- आगरा के आवास विकास सेक्टर-6 में गूंजे मां भगवती के जयकारे: नवरात्रि महोत्सव की भव्य महाआरती में उमड़े श्रद्धालु - October 18, 2026
- Agra News: एससी-एसटी एक्ट मामले में फंसे भाजपा पार्षद किशन नायक और उनके दो बेटे; घर पर चस्पा हुए कुर्की वारंट - October 18, 2026