नोएडा: ग्रेटर नोएडा स्थित गौड़ सिटी मॉल में एचसीएल साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने साइकिल रैली के जरिए फिट रहने का संदेश दिया। इस दौरान करीब दो हजार प्रतिभागियों ने शहर की सड़कों पर साइकिल दौड़ाई।
एचसीएल सैक्लोथोन को हरी झंडी दिखाने को डीसीपी महिला सुरक्षा प्रीति यादव, डीसीपी अनिल यादव (यातायात) और अलीगढ़ की सीडीओ आकांक्षा राणा विशेष रूप से मौजूद थे। साइक्लोथोन में प्रतिभागियों ने 55 किलोमीटर, 27 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की दूरी तय कर पर्यावरण सुरक्षा और स्वास्थ्य का संदेश दिया ।
इस दौरान गौड़ ग्रुप के सीएमडी मनोज गौड़ ने कहा कि यह साइकिलिंग के माध्यम से ग्रीन नोएडा के पहल को बढ़ावा देने के हमारे प्रयासों का हिस्सा है। मुझे यकीन है कि इससे लाखों लोगों को स्वस्थ और फिट रहने का संदेश मिला है।
- श्रावण मास के चौथे सोमवार को लेकर सजी पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर की भव्य अलौकिक छटा, परंपरागत मेले का हर्षोल्लास के साथ हुआ शुभारंभ - August 23, 2026
- नाम के साथ ‘था’ नहीं, ‘थे’ बनकर जिएं…आगरा में ‘वंडरफुल जैनिज्म-6’ का आयोजन, मुनिश्री समत्व सागर महाराज ने युवाओं को दिए जीवन-मूल्यों के संस्कार - August 23, 2026
- वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा और संस्कार का अलख जगा रहे आगरा के भामाशाह: वनबंधु परिषद द्वारा आयोजित समारोह में हुए सम्मानित - August 23, 2026