Agra, Uttar Pradesh, India. जानलेवा कोरोना काल में बुजुर्गों के लिए अच्छी खबर है। सरकार उनकी हर परेशानी को दूर करने के लिए आगे आई है। यहां तक कि वृद्धाश्रम की व्यवस्था भी सरकार करेगी। इसके लिए एक टोल फ्री नम्बर जारी किया गया है। 60 साल से अधिक उम्र होने पर सरकार वरिष्ठ नागरिक का दर्जा देती है।
वृद्धावस्था पेंशन, राशनकार्ड, चिकित्सा, अनुदान, भरण पोषण भत्ता और वृद्धाश्रम से संबंधित कोई समस्या है तो बुजुर्ग टोल फ्री नम्बर 14567 पर संपर्क कर सकते हैं। यह काम किया है भारत सरकार ने। नेशनल एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन्स के अंतर्गत टोल फ्री नम्बर जारी किया गया है। इस नम्बर पर बुजुर्ग अपनी समस्याओं के संबंध में परामर्श और समाधान भी पा सकते हैं।
राज्यों में बुजुर्गों की समस्या का समाधान समाज कल्याण विभाग करेगा। आगरा की बात करें तो यहां फील्ड रेस्पॉन्स अधिकारी के रूप में मोहम्मद आकिब की तैनात किया गया है। उनका मोबाइल नम्बर है- 9634474824। बुजुर्ग नागरिक टोल फ्री नम्बर के साथ मोहम्मद आकिब के नम्बर पर भी संपर्क कर सकते हैं।
इस संबंध में बीएसएनएल से रिटायर्ड अधिकारी डीसी शर्मा ने कहा कि भारत सरकार का निर्णय सराहनीय है। सभी वरिष्ठ नागरिकों को टोल फ्री नम्बर अपने मोबाइल में सेव कर लेना चाहिए। आज के माहौल में कभी भी सहायता की जरूरत पड़ सकती है।
- Analiza Gier, Bonusów i Pomocy Klienta w Wonaco Casino w Polsce - October 25, 2026
- Graj w Sloty na Prawdziwe Pieniądze i Wygraj Natychmiast w Bruce Bet Casino w Polsce - October 24, 2026
- Gamblerina Casino Shakes Up Australia Casino Scene with Daring New Approach - October 23, 2026