लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि जो लोग परीक्षा से खिलवाड़ कर रहें हैं सरकार उनको बिलकुल नहीं छोड़ेगी। उन्होंने अफसरों से कहा है कि आप जो बोओगे वही काटोगे।
उत्तर प्रदेश में सरकारी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र के लीक होने से युवाओं में हताशा का माहौल है। अब इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है। सीएम योगी ने अफसरों से कहा है कि आपकी आपकी नियुक्ति समाधान के लिए की गई है न कि समस्या के लिए।
योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को सख्त हिदायत देते हुए इशारों-इशारों में बड़ी बात कह दी है। उन्होंने अफसरों से कहा है कि आप जो बोओगे वही काटोगे।
आरोपी कब तक छिपेंगे- सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि जो लोग परीक्षा से खिलवाड़ कर रहें हैं सरकार उनको बिलकुल नहीं छोड़ेगी, उनके ऊपर कार्रवाई शुरू हो चुकी है। सीएम योगी ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि युवाओं के भविष्य से हम किसी को नहीं खेलने देंगे। उन्होंने पेपर लीक में शामिल आरोपियों को लेकर कहा कि वे कब तक छुपेंगे , हम उनको ढूंढ लेंगे।
एक आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की द्वितीय पाली का पेपर आउट कराने वाले गिरोह के एक सदस्य महेन्द्र शर्मा को एसटीएफ ने पेपर और आंसर सीट के साथ हरियाणा से गिरफ्तार किया है। महेन्द्र शर्मा ने पूछताछ में बताया कि जींद में उसकी दुकान है। जिस पर वह काम करता है। 15 फरवरी को उसके गांव के विक्रम जो दिल्ली पुलिस में है, उसे अपने साथ मानेसर गुरूग्राम स्थित रिसोर्ट पर लेकर गया। उसने बोला कि यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्न-पत्र आने वाला है। इस काम में मेरा सहयोग करो तुमको भी एक-दो लाख रूपये दे दूंगा।
बसों में भरकर परीक्षार्थी रिसोर्ट में लाए गए
गुरुग्राम स्थित रिसोर्ट में करीब 300-400 परीक्षार्थी पहले से मौजूद थे और 10-12 बसों से अन्य परीक्षार्थी को लेकर गौरव चौधरी व अन्य लोग रिसोर्ट में आये। रिसोर्ट का मालिक भी पहले से ही वहां मौजूद था। करीब 1000 परीक्षार्थी रिसोर्ट में आ चुके थे। जिसके बाद विक्रम पहल ने सबके साथ मीटिंग की।
– एजेंसी
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026