नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय कपूर भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में उन्होंने भाजपा की सदस्यता हासिल की। अजय कपूर की गिनती राहुल गांधी के करीबियों में होती थी लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा के साथ अपनी नई पारी शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि, कांग्रेस उन्हें कानपुर से अपना प्रत्याशी बनाना चाहती थी। अजय कपूर की गिनती बड़े उद्योगपतियों में भी होती है। 2002 में पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद लगातार तीन चुनावों में उन्होंने जीत दर्ज की थी। वह 2002 से 2017 तक विधायक रहे हैं। अजय कपूर कानपुर की गोविंद नगर और किदवई नगर सीट से विधायक रह चुके हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा
भाजपा में शामिल होने के बाद अजय कपूर ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे को अपना इस्तीफा भेजा है। उन्होंने लिखा कि, निवेदन है कि मैं लगातार 35 वर्षों से कांग्रेस पार्टी की निरंतर निस्वार्थ भाव से सेवा करता आ रहा हूं। अब मैं अपने पद एवं पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। आप से अनुरोध है कि आप मेरे इस्तीफे को स्वीकार करने की कृपा करें।
-एजेंसी
- सावन की गूंज और सेवा का संकल्प: कैलाश मेले के अवसर पर लायंस क्लब आकाश ने लगाया अन्न सेवा शिविर, बंटी महाप्रसादी - August 17, 2026
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने 18 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, सहायक मजिस्ट्रेटों को मिली संयुक्त मजिस्ट्रेट की नई जिम्मेदारी - August 17, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: ड्राइवर को झपकी आने से अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, एक की मौत और 17 घायल - August 17, 2026