चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा 71वीं ‘मिस वर्ल्ड’ चुनी गई हैं. 1996 के बाद दूसरी बार भारत में आयोजित हुई इस प्रतिस्पर्द्धा के विजेता का फ़ैसला शनिवार देर रात हुआ. साल 2023 का यह मिस वर्ल्ड ख़िताब जीतने के बाद पिस्ज़कोवा ने मुंबई में मीडिया से बातचीत की.
उन्होंने कहा, “मैं बहुत उत्साहित हूँ. मिस वर्ल्ड एक ऐसी चीज़ है जिसके लिए मैं बहुत मेहनत कर रही थी. मैं जानती हूं कि मिस वर्ल्ड मंच हमें उन मुद्दों के लिए बोलने की क्षमता देता है जिन्हें हम अहम मानते हैं. मैं जहां तक हो सके अधिक से अधिक बच्चों की मदद करूंगी.”
लेबनान की यास्मीन अज़ायतौन को पहला रनर अप (उपविजेता) चुना गया. वहीं भारत की सिनी शेट्टी इस प्रतियोगिता में सातवें स्थान पर रहीं.
इससे पहले नवंबर 2023 में अल सल्वाडोर में आयोजित मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता 2023 में निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस को विजेता चुना गया था.
हालांकि यह प्रतियोगिता 2024 में आयोजित हुई, लेकिन पहले इसका आयोजन मई 2023 में संयुक्त अरब अमीरात में होना था. लेकिन इसका आयोजन टाल दिया गया. जून में एलान किया गया कि इसका आयोजन सितंबर में भारत में होगा.
हालांकि किसी कारण से इसका आयोजन दिसंबर में और फिर मार्च में कराने का फ़ैसला लिया गया. अब 2025 में 72वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा.
-एजेंसी
- शासन भी मेरा, प्रशासन भी मेरा…पुलिस चौकी के अंदर BJP नेत्री ने युवक को पीटा, FIR दर्ज; यूपी के सुल्तानपुर का वीडियो वायरल - July 9, 2026
- उद्घाटन से पहले लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के सवाल पर बोले योगी सरकार के मंत्री – आप अपने आप सड़क बना लो… - July 9, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा विवाद: ट्रस्ट का बड़ा एक्शन, चंपत राय और अन्य निष्कासित सदस्यों के वीआईपी पास जारी करने के अधिकार खत्म - July 9, 2026