आगरा: यहां से उज्जैन दर्शन करने गए भाजपा कार्यकर्ताओं की कार टायर फटने से पलट गई। हादसे में भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज की मौत हो गई। कार में बैठे चार लोगों को चोट आईं। यह हादसा उज्जैन से लौटते समय पार्वती नदी के पास हुआ।
आगरा के ब्रज क्षेत्र कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज, पार्षद विजय वर्मा समेत सात लोग शनिवार को उज्जैन में महाकाल मंदिर के दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद वे सभी अर्टिगा कार से लौट रहे थे। सुबह करीब पांच बजे पार्वती नदी के पास कार का पिछला टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में बैठे सभी लोगों के चोट आईं।
कार में पार्षद श्रवण कश्यप और ब्रज क्षेत्र कार्यालय में कार्यरत मुकुल समेत सात लोग सवार थे। सुबह का समय था। आंखों में नींद थी। तभी अचानक तेज झटका लगा। कार ने तीन बार पलटा खाया। विजय वर्मा आगे बैठे थे। उनके सीट बेल्ट लगी थी। पीछे की सीट पर बैठे संजीव भारद्वाज, श्रवण कश्यप, मुकुल फौजदार को चोट आईं। घायलों को हॉस्पीटल ले जाया गया। जहां पर ब्रज क्षेत्र कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुकुल की हालत गंभीर बनी हुई है।
संजीव भारद्वाज करीब चालीस वर्ष के थे और मूल रूप से बरेली के रहने वाले थे। वे लगभग चार साल से भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय का कार्यभार देख रहे थे।
- आगरा कोर्ट परिसर में हाई-वोल्टेज फैमिली ड्रामा: पति-पत्नी के विवाद में जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो हुआ वायरल - August 5, 2026
- राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोले- मुझे नहीं पता कि वे भारत के भविष्य को माफ करने वाले कौन होते हैं… - August 5, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख: यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षा में 33 प्रश्न गलत पाए जाने पर सचिव और परीक्षा नियंत्रक तलब - August 5, 2026