आगरा में मेट्रो की शुरुआत होते ही लोगों में मेट्रो के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है। कुछ लोग तो अपनी गंतव्य तक पहुंचाने के लिए मेट्रो में सफर कर रहे हैं तो कुछ लोगों में मेट्रो कैसी है किस तरह से चलती है मेट्रो का जमीन के अंदर ट्रैकनकैसा है यह सब जाने की उत्सुकता को लेकर मेट्रो ट्रेन में सफर कर रहे हैं।
आगरा में सात मार्च से आगरा मेट्रो आम लोगों के लिए शुरू हो गई है। मनकामेश्वर मंदिर से ताजमहल पूर्वी गेट तक छह स्टेशन के बीच में आगरा मेट्रो चलाई जा रही है। सात और आठ मार्च यानी दो दिन में आगरा मेट्रो से 52 हजार यात्री सफर कर चुके हैं, पहले दिन सात मार्च को 21 हजार और आठ मार्च को 31 हजार यात्रियों ने आगरा मेट्रो से यात्रा की। आगरा मेट्रो के स्टेशन और मेट्रो के अंदर का नजारा बदलने लगा है। सीटों पर यात्रियों के बैठने के साथ ही खड़े होकर भी यात्रा लोग कर रहे हैं।
आगरा मेट्रो मनकामेश्वर से ताजमहल पूर्वी गेट तक छह किलोमीटर में आगरा मेट्रो का किराया न्यूनतम 10 रुपये और अधिकतम 20 रुपये है। सुबह छह से रात 10 बजे तक मेट्रो चलाई जा रही है, चार मेट्रो चल रही हैं और 300 के करीब मेट्रो के फेरे हो रहे हैं।
- अयोध्या दान विवाद: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने की सीएम योगी के फैसले की तारीफ, चंपत राय पर साधा निशाना - June 22, 2026
- एल्विश यादव का ‘सरदार अवतार’! ‘साडी सुन’ का टीज़र हुआ रिलीज़, फैंस बोले- ‘क्या लुक है!’ - June 22, 2026
- NEET परीक्षा में ड्रेस कोड पर बवाल: बुर्का पहनने को लेकर छात्रा को केंद्र पर रोका, प्रशासन के दखल के बाद मिली एंट्री - June 21, 2026