डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट ने शिवरात्रि के अवसर पर कराया शिव रुद्राभिषेकम् और महाशिवरात्रि पूजनम्
डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट ने माता झंडेवालान मंदिर परिसर में शिवरात्रि के अवसर पर शिव रुद्राभिषेकम् और महाशिवरात्रि पूजनम् कार्यक्रम किया। शिव, पार्वती, नंदी, रुद्र, हनुमान, राधा, कृष्ण, गोपी, गोप के स्वरूपों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मथुरा-वृंदावन से लेकर कैलाश पर्वत तक के दर्शन कराए गए। ओम नमः शिवाय, राधे-राधे और बांके बिहारी लाल की जयकार होती रही।
आगरा में कोई कार्यक्रम हो और फूलों की होली न हो, ऐसा हो नहीं सकता है। इसलिए अंत में शानदार फूलों की होली हुई। दर्शकों पर पुष्पवर्षा की गई। राधा-कृष्ण के स्वरूपों ने दर्शकों के साथ भी नृत्य किया। हनुमान जी के स्वरूप ने गदा मारकर कुछ भक्तों को धन्य कर दिया।
To read Dr Bhanu Pratap Singh books in Hindi and English please Click this link on WhatsApp
देखते ही देखते लट्ठमार होली होने लगी। नीलम सिंह ने अपने पति स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह के साथ लट्ठमार होली खेली। प्रेम से पगी लाठी खाकर निहाल हो गए। भक्तिभाव का ऐसा भाव उत्पन्न हुआ कि एके सिंह स्वयं को नृत्य करने से रोक न सके। पियूष अग्रवाल ने प्रेम गीत प्रस्तुत किया। प्रबल प्रताप सिंह ने संचालन किया।

केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, पूरन डावर, आरएसएस के विभाग प्रचारक आनंद जी, पंकज खंडेलवाल, डॉ. भानु प्रताप सिंह, डॉ. मनोज पमार (संपादक हिन्दुस्तान), डॉ. अनूप गोयल, डॉ. वेद त्रिपाठी, डॉ. हृदेश चौधरी, डॉ. रुचि चतुर्वेदी, संजय तोमर, राधा तोमर, अरविंद सिंह (संपादक), विवेक जैन, अखिलेश चौधरी, डॉ. वत्सला प्रभाकर, श्रुति सिन्हा, डॉ. पंचशील शर्मा, डॉ. वेद त्रिपाठी, मधुकर चतुर्वेदी, पूर्व कुलपति प्रोफेसर सुंदरलाल, बंटी ग्रोवर, राजकुमार पथिक, डॉ. अमित अग्रवाल, कुलदीप आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

- आगरा में आध्यात्मिक और राष्ट्र-कल्याण का महापर्व: 251 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026