पश्चिम बंगाल में टीएमसी के पूर्व नेता तापस रॉय ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। तापस रॉय कोलकाता में बीजेपी कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रमुख सुकांत मजूमदार की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए। तापस ने पिछले दिनों टीएमसी से इस्तीफा दे दिया था।
टीएमसी के डिप्टी चीफ व्हिप थे तापस रॉय
तापस रॉय पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी के डिप्टी चीफ व्हिप थे। विधायक रॉय ने टीएमसी और सीएम ममता बनर्जी के प्रति गहरी निराशा जाहिर करते हुए अभी हाल में ही विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया था।
टीएमसी ने मनाने की कोशिश की थी
मंत्री ब्रत्य बसु और पूर्व टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष उनके इस्तीफा देने के फैसले पर अमल करने से रोकने और उन्हें शांत करने के अपने आखिरी प्रयास में सोमवार सुबह उनके आवास पर पहुंचे थे। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने विधायक पद छोड़ दिया था।
-एजेंसी
- जौहर ट्रस्ट मामले में सपा नेता आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा, अजीमनगर थाने में दर्ज हुई नई एफआईआर - October 14, 2026
- यूपी में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का बड़ा मौका: 17 और 24 अक्टूबर को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप - October 14, 2026
- शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन सीएम योगी का बड़ा संदेश: कहा- “जब गांव की नारी होगी समृद्ध, तभी सशक्त बनेगा उत्तर प्रदेश” - October 14, 2026