इजरायल में हिजबुल्ला के मिसाइल हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
इजरायल में मौजूद भारतीय दूतावास की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि मौजूदा स्थिति और स्थानीय सुरक्षा सलाह को देखते हुए इजरायल में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों, खासतौर पर जो उत्तरी और दक्षिणी सीमा से लगे क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, को सुरक्षित क्षेत्रों में जाने की सलाह दी जाती है।
इसमें आगे कहा गया है कि सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए इजरायली अधिकारियों के संपर्क में हैं। इसके साथ ही दूतावास की तरफ से 24*7 इमरजेंसी नंबर भी जारी किया है।
केरल के नागरिक की हुई थी मौत
सोमवार को केरल निवासी एक भारतीय निवासी की इजरायल में हिजबुल्ला के मिसाइल हमले में मौत हो गई थी। 31 वर्षीय पाटनीबिन मैक्सवेल, केरल के कोल्लम जिले के रहने वाले थे। वे दो महीने पहले ही इजरायल पहुंचे थे.
सोमवार को वे इजरायल की उत्तरी सीमा पर स्थित एक बगीचे में काम कर रहे थे, जहां लेबनान की तरफ से दागी गई मिसाइल की चपेट में आ गए। अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में दो अन्य लोग घायल हुए थे।
-एजेंसी
- आगरा में थाना मंटोला पुलिस ने बच्चों और महिलाओं संग मनाई दीपावली; मिठाई, खील-खिलौने व उपहार बांटकर बिखेरी मुस्कान - November 7, 2026
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026