पारंपरिक आउटडोर खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए “जिगरबाज खेल महासंग्राम” का आयोजन
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के घाटकोपर पश्चिम के विभाग अध्यक्ष गणेश चुक्कल द्वारा जिगरबाज खेल महासंग्राम का भव्य आयोजन मुंबई में किया जा रहा है। इस संदर्भ में जिगरबाज खेल महासंग्राम का पोस्टर और थीम सॉन्ग पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर द्वारा लॉन्च किया गया। टेस्ट क्रिकेट और एक दिवसीय क्रिकेट दोनों में प्रसिद्धी प्राप्त करने वाले दिलीप वेंगसरकर ने इस जिगरबाज खेल महासंग्राम के लिए गणेश चुक्कल को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि गणेश चुक्कल द्वारा जिगरबाज खेल महासंग्राम का आयोजन 5 मार्च से 10 मार्च तक घाटकोपर के दत्ताजी सालवी ग्राउंड पर किया जा रहा है जिसकी तैयारी महीनों से जारी थी। यह स्पोर्ट्स और कल्चरल इवेंट अपनी तरह का एक अनोखा कार्यक्रम होगा जहां खेल और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के घाटकोपर पश्चिम विभाग के विभाग अध्यक्ष गणेश चुक्कल द्वारा पहली बार घाटकोपर मुंबई में ‘जिगरबाज खेल महासंग्राम’ का आयोजन किया जा रहा है.
इस जिगरबाज खेल महासंग्राम का आयोजन उस पारंपरिक आउटडोर खेलों को प्रोमोट के लिए किया जा रहा है जो महाराष्ट्र की मिट्टी में निहित हैं, यह पहल आज की तकनीक और सोशल मीडिया के जाल में फंसते जा रहे युवक को नई दिशा की ओर मोड़ने के लिए है।
घाटकोपर में ओलंपिक खेलों को जानने के उद्देश्य से, ओलंपिक खेलों में भाग लेने के अवसर की तैय्यारी के लिए इस का आयोजन बेहद लाभकारी होगा। इस से आंगनवाड़ी में बच्चों के लिए उत्सव का माहौल होगा, वरिष्ठ नागरिकों का मनोरंजन होगा और पारंपरिक खेल, गीत का वातावरण भी रहेगा। यहाँ लोग एक दूसरे के साथ बातचीत कर सकते हैं और महिलाएं अपनी कला का आनंद ले सकती हैं। नई पीढ़ी को पारंपरिक खेलों के बारे में समझाने के लिए, जिगर बाज खेल महासंग्राम का आयोजन किया जा रहा है।
-up18news/अनिल बेदाग
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026