आगरा: मोहब्बत की निशानी ताजमहल का भ्रमण करने आई श्रीलंका की एक पर्यटक अपनी ग्रुप से बिछड़ गयी। पर्यटक के ग्रुप से बिछड़ जाने से अफरा तफरी मच गई। टूर लीडर ने पर्यटन पुलिस से शिकायत की। पर्यटन पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया और ग्रुप से बिछड़ी श्रीलंकाई महिला पर्यटक को ढूढ़ कर टूर लीडर चतुर को सुपुर्द किया। इस पर टूर लीडर के साथ महिला पर्यटक ने पर्यटन पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया और आभार भी जताया।
शनिवार दोपहर को श्रीलंकाई महिला पर्यटक मलगाह गमागे ग्रुप के साथ ताजमहल भ्रमण के लिए आगरा आई थी लेकिन भ्रमण के बाद वो बिछड़ गयी और रास्ता भटक गई। ग्रुप के सारे पर्यटकों के लौटने के बाद भी मलगाह गमागे नाम की पर्यटक नहीं लौटी तो टूर लीडर चतुर को चिंता होने लगी और महिला पर्यटक को ढूढ़ने लगें। इस बीच महिला पर्यटक में अपने परिजनों को श्रीलंका फोन कर दिया तो वही टूर लीडर ने पर्यटन पुलिस से शिकायत दर्ज कराई तो पर्यटन थाना प्रभारी नीलम राणा ने तुरंत टीम गठित कर महिला पर्यटक को ढूढ़ने में लग गए।
पर्यटन पुलिस ने सर्विलांस की मदद से महिला पर्यटक का पता लगाया और फोन से उक्त स्थान की जानकारी ली। जानकारी होते ही पर्यटन पुलीस टूर लीडर को साथ लेकर उक्त स्थान पर पहुँच गयी और महिला पर्यटक के मिलने पर टूर लीडर को सुपुर्द कर दिया।
महिला पर्यटक के मिल जाने पर टूर लीडर काफी उत्साहित नजर आया तो वही महिला पर्यटक भी खुश नजर आए। उन्होंने पर्यटन थाना प्रभारी नीलम राणा और पर्यटन पुलिस को इसके लिए धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया। टूर लीडर चतुर का कहना था कि मुसीबत के समय में पर्यटन पुलिस ने जो मदद की है उसको भुलाया नहीं जा सकता है।
- NEET परीक्षा में ड्रेस कोड पर बवाल: बुर्का पहनने को लेकर छात्रा को केंद्र पर रोका, प्रशासन के दखल के बाद मिली एंट्री - June 21, 2026
- राजा भरत के आदर्शों को भूल गई भाजपा… राम मंदिर अनियमितताओं पर आप सांसद संजय सिंह का भाजपा पर तीखा हमला - June 21, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा मामला: SIT जांच के बीच अखिलेश यादव का तंज, कहा- कहीं रिपोर्ट ही चोरी न हो जाए… - June 21, 2026