औरैया। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग को पटरी पर लाने के लिए तमाम दावे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से किए गए लेकिन यह दावे भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं कर सके। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग में अक्सर भ्रष्टाचार की खबरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल में ही एक सीएमओ का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था जिसमें स्वास्थ्य विभाग के आला अफसरों और विभाग के मंत्री के द्वारा किए गए दावों की पोल खुल गई थी।
वहीं अब और औरैया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जो CMO का बताया जा रहा है। इसमें दावा किय किया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग के रसूखदार अफसर किसी काम के बदले रुपए ले रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि अफसर सामने वाले व्यक्ति से मानदेय की मांग कर रहे हैं। अब वायरल हो रही है वीडियो में स्वास्थ्य विभाग की पोल खोल दी है।
डिप्टी सीएम कब करेंगे कार्यवाही?
बता दें कि पहला मामला नहीं है जब इस तरह की वीडियो वायरल हो रही है। इससे पहले भी स्वास्थ्य विभाग के कई हाल अफसर की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की तरफ से लगातार दावे भी किए गए लेकिन यह दावे कागजी और खोखले साबित हुए। इन दावो का असर ना तो स्वास्थ्य विभाग में देखा गया और ना ही अधिकारियों में ही।
-एजेंसी
- ताज प्रेस क्लब परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वरिष्ठ पत्रकारों का जन्मदिन: सुंदरकांड पाठ और केक काटकर दी गईं शुभकामनाएं - November 11, 2026
- मीरजापुर में 50 लाख की फिरौती के लिए 12 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या; कुशियारा फॉल के जंगल से शव बरामद, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार - November 11, 2026
- ट्रैफिक चालान पर सख्ती: 45 दिन में भुगतान या आपत्ति जरूरी, लापरवाही बरती तो रद्द हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस - November 11, 2026