लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के बेटे और सपा नेता विनय तिवारी के ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी ने ये छापेमारी लखनऊ, गोरखपुर समेत अन्य ठिकानों पर की है। ईडी की इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गयी है। कहा जा रहा है कि, गंगोत्री एंटरप्राइजेज के द्वारा लोन में की गई हेराफेरी को लेकर ये कार्रवाई की गयी है।
मीडिया रिपोर्ट की माने तो, ईडी ने लखनऊ, गोरखपुर, अहमदाबाद, गुरुग्राम और गौतमबुद्धनगर के 12 ठिकानों पर छापेमारी की है। गोरखपुर में विनय तिवारी के घर और लखनऊ में महानगर स्थित गंगोत्री इंटरप्राइजेज के दफ्तर पर छापेमारी की गई है।
बताया जा रहा है कि, ये छापेमारी तिवारी की गंगोत्री एंटरप्राइजेज के द्वारा 1100 करोड़ के लोन में की गई हेराफेरी को लेकर की जा रही है।
-एजेंसी
- आगरा: किरावली तहसील में फरियादी की पिटाई करने वाला लेखपाल निलंबित, अब एफआईआर की मांग पर अड़े किसान - June 22, 2026
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: आगरा में योग से संवर रहा ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों का जीवन, ‘अध्यान्त फाउंडेशन’ ने आयोजित किया विशेष शिविर - June 22, 2026
- सांसद राजकुमार चाहर का ‘विकास मॉडल’: 5 करोड़ की योजनाओं के भूमि पूजन की जिम्मेदारी दी कार्यकर्ताओं को, समाजसेवी रतिराम पंडित बने मुख्य अतिथि - June 22, 2026