उत्तर प्रदेश पुलिस कॉस्टेबल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के आरोप को लेकर अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन पर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि पुलिस भर्ती का पेपर लीक हो गया था।
अभ्यर्थियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा दोबारा कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। अभ्यर्थियों ने भविष्य के साथ अन्याय का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर कई जगह पर लीक हुआ। इसलिए इसकी परीक्षा दोबारा कराने की मांग की।
#Lucknow News: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में ईको गार्डन में अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन #UttarPradeshPoliceRecruitment pic.twitter.com/VxpHc3Z5Kh
— princy sahu (@princysahujst7) February 23, 2024
पेपर लीक के आरोपों पर उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने एक नोटिस जारी करके शुक्रवार को शाम चह बजे तक इससे जुड़े सबूत मांगे हैं। नोटिस में कहा गया है कि शिकायत करने वाला अपना नाम पता, मोबाइल नंबर और पेपर लीक से जुड़े सबूत दी गई ईमेल पर मेल करें।
वहीं दूसरी तरफ 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने भी शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने अभ्यर्थियों को भी ईको गार्डन भेज दिया।
-एजेंसी
- आगरा के खंदारी क्षेत्र में सड़क पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - September 19, 2026
- आगरा में गणपति विसर्जन की अनूठी पहल: यमुना में सीधे विसर्जन पर रोक, प्रमुख घाटों पर बनाए गए गंगाजल से भरे कृत्रिम विसर्जन कुंड - September 18, 2026
- आगरा में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला राधे मीना गिरफ्तार, फर्जी मुहरें और नियुक्ति पत्र बरामद - September 18, 2026