लखनऊ। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी दौरे पर आए हैं. उन्होंने लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC@IV) समारोह में एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.
उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार के लिए सोमवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहा.
इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज देश सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास की भावना के साथ निरंतर प्रगति कर रहा है. समाज में कोई भी वर्ग ऐसा नहीं है जो खुद को अकेला या पिछड़ा हुआ पाता हो. पिछले 10 वर्षों में आपने भारत के विकास की इमारत की जो मजबूत नींव रखी है, उससे देश की जनता को विश्वास है कि आपके तीसरे और चौथे कार्यकाल तक विकास की यह इमारत अपने चरम पर होगी.’
– एजेंसी
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026