लोकसभा चुनाव से पहले सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने और पार्टी की आगे की रणनीति बनाने के लिए आज दिल्ली में भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो गया है। भाजपा के इस दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी भी दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे हैं।
पार्टी बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी का 370 लोकसभा सीटें जीतना श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगा, जिन्होंने अनुच्छेद 370 को खत्म करने के लिए लड़ाई लड़ी।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में इस बार बीजेपी का चुनाव चिह्न ‘कमल’ पार्टी का उम्मीदवार होगा। पीएम ने इसी के साथ सभी से अपनी जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
राम मंदिर पर प्रस्ताव हो सकता है पारित
भारत मंडपम में हो रहे इस अधिवेशन में पार्टी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अलग से प्रस्ताव पारित कर सकती है। अधिवेशन शुरू होने से एक दिन पहले ही पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोदी सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धियों पर गैलरी का उद्घाटन कर साफ कर दिया कि देशभर से आए पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में चर्चा का यह अहम मुद्दा रहेगा।
लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने भाजपा के लिए 370 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए मोदी सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धियां और खासकर गरीब कल्याण योजनाओं की अहम भूमिका होने वाली है। इस अधिवेशन में 11 हजार से अधिक प्रतिनिधियों को इन उपलब्धियों को बूथ स्तर तक ले जाने के मंत्र दिए जा सकते हैं।
-एजेंसी
- ’माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी हुआ समाप्त’: सीएम योगी बोले— नए गोरखपुर और नए उत्तर प्रदेश का हो रहा दर्शन - September 17, 2026
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026