यूएई का दौरा करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी अब क़तर की राजधानी दोहा पहुंच गए हैं. पीएम मोदी ने क़तर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जासिम अल थानी से मुलाक़ात की है.
पीएम मोदी जब क़तर पहुंचे तो भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया.
एयरपोर्ट पर भी पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
पीएम मोदी का क़तर दौरा ऐसे वक़्त में हो रहा है, जब कुछ दिन पहले क़तर ने भारत के आठ पूर्व नौसैनिकों को रिहा किया है. अपने दौरे पर पीएम मोदी क़तर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद अल थानी से भी मिलेंगे.
दोनों के बीच वैश्विक मुद्दों समेत द्विपक्षीय संबंधों पर बात होगी.
पीएम मोदी ने इससे पहले जून 2016 में क़तर का दौरा किया था.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- खेलकूद में चमके सरस्वती शिशु मंदिर के सितारे: प्रांतीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने बदायूं रवाना हुए जिले के होनहार छात्र-छात्राएं - August 25, 2026
- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा श्री खाटू श्याम जी मंदिर, शिव भजनों पर झूमे श्रद्धालु - August 25, 2026
- योगी कैबिनेट का बड़ा तोहफा: अब 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेंगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात - August 25, 2026