महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण आज बीजेपी में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण और अमर राजूरकर ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। मंगलवार दोपहर 12.30 बजे बीजेपी के मुंबई कार्यालय में अशोक चव्हाण ने औपचारिक रूप से भगवा झंडा थाम लिया। इस दौरान महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बकायदा उन्हें पार्टी में शामिल कराया।
संभावना है कि अशोक चव्हाण को बीजेपी राज्यसभा में मौका देगी। दरअसल, राज्यसभा चुनाव के लिए आवेदन दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है इसलिए ये एंट्री किसी बड़े नेता की मौजूदगी के बजाय महाराष्ट्र के बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में हुई। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो अशोक चव्हाण अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी में एंट्री चाहते थे।
क्या अशोक चव्हाण को मिलेगी राज्यसभा?
अशोक चव्हाण ने कल सुबह अपनी विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। कल बोलते हुए चव्हाण ने कहा था कि उन्हें फैसला लेने में दो दिन लगेंगे। चूंकि राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है इसलिए वो बीजेपी में जल्द ही शामिल होंगे। बीजेपी महाराष्ट्र से तीन लोगों को राज्यसभा भेज सकती है। चर्चा है कि इनमें से एक में अशोक चव्हाण को मौका मिलेगा।
क्या नांदेड़ में कांग्रेस को लगेगा झटका?
नांदेड़ जिले में अशोक चव्हाण यानी कांग्रेस और कांग्रेस यानी अशोक चव्हाण का समीकरण था इसलिए संभव है कि अशोक चव्हाण के बीजेपी में शामिल होने से नांदेड़ जिले में कांग्रेस के अस्तित्व पर असर पड़ सकता है।
अशोक चव्हाण का इस्तीफा, कांग्रेस में चुनावी टूट
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के पार्टी चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई। चूंकि अशोक चव्हाण के पास पार्टी की कई जिम्मेदारियां हैं इसलिए फिलहाल पार्टी चुनाव को रोक दिया गया है। अशोक चव्हाण के इस्तीफे के बाद देखना होगा कि कांग्रेस विदर्भ और मराठवाड़ा में डैमेज कंट्रोल करने में कामयाब हो पाती है या नहीं।
-एजेंसी
- ACTIZEET Shilajit: Your Ideal Yoga Partner for Strength & Focus Post International Yoga Day - June 17, 2025
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को कई मुद्दों पर घेरा, पुलिस नियुक्तिपत्र बांटे जाने पर भी उठाये सवाल - June 17, 2025
- यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बाइक की टंकी पर लड़के से लिपटकर बैठी लड़की का वीडियो वायरल, पुलिस ने ठोका 53,500 का चालान - June 17, 2025