हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा के बाद यहां के नगर निगम ने मुख्य अभियुक्त अब्दुल मलिक को कथित तौर पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए 2.44 करोड़ रुपये का रिकवरी नोटिस जारी किया है.
इस नोटिस में कहा गया है कि ‘मालिक का बाग़ीचा’ इलाके में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर मलिक के समर्थकों ने हमला किया और नगर निगम की संपत्ति को क्षति पहुंचाई.
इस नोटिस में हिंसा वाले दिन यानी आठ फ़रवरी को दर्ज की गई उस एफ़आईआर का भी ज़िक्र है, जिसमें मलिक का नाम शामिल है.
नगर निगम ने कहा है कि शुरुआती आंकलन के अनुसार मलिक की वजह से 2.44 करोड़ रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है. मलिक को 15 फ़रवरी तक ये राशि नगर निगम में जमा कराने को कहा गया है.
नोटिस के अनुसार अगर मलिक पैसे नहीं देते हैं तो फिर ये रकम क़ानूनी रास्तों से वसूली जाएगी.
आठ फ़रवरी को हुई हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई और 60 लोग घायल हो गए हैं. ये हिंसा कथित रूप से अवैध मदरसे को गिराने के बाद शुरू हुई थी.
-एजेंसी
- सीबीएसई ओएसएम प्रणाली विवाद: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आश्वासन, कहा- गड़बड़ी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई - May 28, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: टायर फटने से पलटी तेज रफ्तार कार, सात माह की बच्ची की मौत, माता-पिता गंभीर - May 28, 2026
- ताजमहल में भजन-कीर्तन के वायरल वीडियो पर बोले मंत्री ओम प्रकाश राजभर, कहा- अपनी आस्था के अनुसार प्रार्थना करने का सबको हक़ - May 28, 2026