नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।
उत्तर प्रदेश की राज्यसभा की खाली होने वाली 10 सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव होगा, जिसके लिए 15 फरवरी नामांकन की आखिरी तारीख तय की गई है.
बीजेपी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राज्यसभा की खाली हुई सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. बीजेपी ने यूपी से सात उम्मीदवार और उत्तराखंड से एक उम्मीदवार के नाम का एलान किया है.
यूपी से बीजेपी ने जिन्हें उम्मीदवार घोषित किया है, उनमें आर पीएन सिंह, डॉ सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, डॉ संगीता बलवंत और नवीन जैन हैं. वहीं बीजेपी ने उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट को अपना प्रत्याशी बनाया है.
किस नेता को कहां से मौका?
यूपी: आरपीएन सिंह, डॉ सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, डॉ संगीता बलवंत, नवीन जैन।
उत्तराखंड: महेंद्र भट्ट
बिहार: डॉ धर्मशीला गुप्ता, डॉ भीम सिंह
छत्तीसगढ़: राजा देवेंद्र प्रताप सिंह
हरियाणा: सुभाष बराला
कर्नाटक: नारायणा कृष्णासा भांडगे
पश्चिम बंगाल: सामिक भट्टाचार्य
-एजेंसी
- आगरा: पद्मावती पुरवाल समाज के परिचय सम्मेलन में दिखा अद्भुत उत्साह, देशभर से जुटे सैकड़ों विवाह योग्य युवक-युवती - June 21, 2026
- आगरा में भक्ति का अनूठा संगम: दिगम्बर जैन परिषद के महोत्सव में गूंजा ‘गणधर वलय विधान’, धर्ममयी हुआ वातावरण - June 21, 2026
- योगमय हुआ ताजमहल का शहर आगरा: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एकलव्य स्टेडियम में हजारों ने किया योगाभ्यास - June 21, 2026