रामलला के दर्शन करने के लिए शुक्रवार को चंडीगढ़ से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई। चंडीगढ़ प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने बस को हरी झंडी दिखाई।
बस को रवाना करने के बाद उच्च अधिकारियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए आम लोगों में भी लड्डू बांटे। इस सफर के लिए लोगों को 1706 रुपये चुकाने होंगे और कुछ स्टॉपेज के साथ करीब 19 घंटे का सफर होगा।
सीटीयू पहली बार अयोध्या के लिए सीधी बस चला रहा है। परिवहन विभाग के अनुसार आईएसबीटी-17 से दोपहर 1.30 बजे रोजाना चलेगी और अगले दिन सुबह 8.30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। इसी तरह अयोध्या से बस शाम 4.30 बजे रोजाना चलेगी और अगले दिन सुबह 11.05 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-17 बस स्टैंड पर पहुंचेगी।
947 किलोमीटर के इस सफर के लिये 1706 रुपये का किराया तय किया गया है। बस का एक तरफ का सफर 19 घंटे का रहेगा। अयोध्या के लिए अगर सीटीयू की बस शुरू होने से लोगों को बड़ी सौगात मिलेगी। क्योंकि चंडीगढ़ से अयोध्या जाने के लिए वर्तमान में सीधी रेल सुविधा भी नहीं है। चंडीगढ़ के लोगों को अभी अयोध्या जाने के लिए अंबाला से ट्रेन पकड़नी पड़ती है।
कई धार्मिक जगहों के लिए सीटीयू चला रहा है बस
वर्तमान में सीटीयू की तरफ से श्री सालासर धाम और खाटू श्याम बालाजी के लिए एसी बसें चलाई जा रही हैं। सीटीयू के अधिकारियों का दावा है कि इन बसों से लोगों को काफी लाभ हुआ है और बसों में फुटफॉल भी बढ़ा है।
-एजेंसी
- अयोध्या: दिनभर हाउस अरेस्ट के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किए रामलला के दर्शन, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप - July 1, 2026
- Agra News: कुकथला में पनीर फैक्ट्री पर FSDA का छापा, 50 किलो मिलावटी पनीर और 150 लीटर दूध मौके पर नष्ट - June 30, 2026
- Agra News: कैलाश मोड़ पर बनेगा भव्य द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम, मंदिर निर्माण समिति ने बदली परियोजना की जगह - June 30, 2026