यूपी के सियासी गलियारों में चर्चा है कि आरएलडी जल्द ही एनडीए में शामिल हो सकती हैं. कहा जा रहा है बीजेपी और जयंत चौधरी के बीच बातचीत चल रही है. ऐसी चर्चा के बीच अब आरएलडी के प्रवक्ता ने कहा है कि बीजेपी के साथ पार्टी नेतृत्व की बात चल रही है.
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आरएलडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन आगरी ने कहा- “चुनावी साल है, कई पार्टियां हमारे साथ गठबंधन के लिए आ रही हैं. बीजेपी ने पिछली बार भी गठबंधन का ऑफ़र दिया था, इस बार भी ऑफ़र आ रहे हैं. वो 4 सीटों की बात कर रहे हैं लेकिन हमने 12 लोकसभा सीटों पर तैयारी की है. हम तय करेंगे कि हम किसके साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे. वो पार्टी जो जनता और किसानों के हित में हो हमारी मांग मानेगी, हम उनके साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेंगे.”
इसी हफ़्ते ख़बर आई कि बीजेपी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) को एनडीए में शामिल करने के लिए चौधरी जयंत सिंह के साथ संपर्क में हैं.
देश में कुछ महीनों में ही आम चुनाव होने वाले हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट-मुस्लिम वोट बैंक के असर को कम करने और विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) से टक्कर लेने के लिए बीजेपी को आरएलडी का साथ चाहिए.
-एजेंसी
- ’चलो गाँव की ओर’: बलदेव में कल सजेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ; आगरा के दिग्गज डॉक्टर देंगे फ्री सेवाएँ - February 21, 2026
- Agra News: श्री माँ के जन्मोत्सव पर गूंजा दिव्यता का संदेश, श्री अरविंद सोसायटी ने शुरू किया ग्राम विकास और गर्भाधान संस्कार का संकल्प - February 21, 2026
- आगरा के ताज महोत्सव में ‘हेरिटेज’ का कायाकल्प: 5000 पुरानी बनारसी साड़ियों को नया लुक देंगे देश के दिग्गज डिजाइनर - February 21, 2026