Hathras, Uttar Pradesh, India. विकास खंड हाथरस की ग्राम पंचायत शाहपुर कला नयावास के प्रधान पद पर लोगों ने नयावास निवासी विश्व हिंदू महासंघ हाथरस के नगर अध्यक्ष अजय कुमार पुत्र देशराज सिंह को अपना मत देकर विजयी बनाया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 262 वोट अधिक लेकर जीत हासिल की। यहां पर 262 मतों से अजय कुमार विजयी रहे। उनकी इस जीत को गांव के लोग उनके गांव के विकास की जीत मान रहे हैं। सभी ने अजय व उनके समर्थकों का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। अजय ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जिस उम्मीद के साथ उन्होंने उन्हें वोट देकर जिताया है। उस उम्मीद पर वह खरे उतरेंगे और अपनी ग्राम पंचायत के विकास के लिए हर सम्भव काम कराने का प्रयास करेंगे।
Latest posts by Special Correspondent (see all)
- Mostbet Casino: Hraní na mobilu and Rychlé bankovnictví in České republice - September 17, 2026
- Incaspin Casino – Tam, gdzie Każdy jeden Spin Liczy Się - September 16, 2026
- Foxygold Casino Biedt Echt Geld Spelen Op Zijn Best in Nederland - September 16, 2026