विभिन्न धर्मों के गुरु सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिलने संसद भवन पहुंचे। धर्मगुरु संसद की कार्यवाही भी देखेंगे। ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के मुखिया इमाम उमेर अहमद इलियासी ने कहा कि ‘पैगाम ए मोहब्बत है, पैगाम देश है। आज हम प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे।’ सूद ने कहा ‘आज इंडियन मॉइनॉरिटी ऑर्गेनाइजेशन विभिन्न धर्मगुरुओं के साथ ससंद भवन पहुंची है। वे चाहते हैं कि दुनिया को पता चले कि भारत एक है।’
इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म
इमाम उमेर अहमद इलियासी ने कहा हम मानवता का संदेश देना चाहते हैं और बताना चाहते हैं कि यही सबसे बड़ा धर्म है। हम भारत में रहते हैं और भारतीय हैं। हमें देश को मजबूत बनाना चाहिए। हम एकजुट हैं। महाबोधि इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर के अध्यक्ष भिखु संघासेना ने कहा यह ऐतिहासिक पल हैं कि हम नई संसद भवन परिसर आए हैं और पीएम मोदी से बात करेंगे। हम सभी को देश की समृद्धि के लिए साथ मिलकर काम करना चाहिए।
धर्मगुरुओं ने संसद परिसर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। संसद में प्रधानमंत्री मोदी आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे। प्रधानमंत्री शाम पांच बजे संबोधन करेंगे। भाजपा ने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर सोमवार को संसद में मौजूद रहने को कहा है।
-एजेंसी
- ग्रेटर नोएडा बस हादसे के बाद आगरा में ‘योगी फोर्स’ के काम की हो रही चहुंओर तारीफ, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने - September 27, 2026
- यूपी स्वास्थ्य विभाग में महिला नेतृत्व की बढ़ी भागीदारी, महत्वपूर्ण पदों पर संभाल रहीं हैं जिम्मेदारी - September 27, 2026
- भारतीय मजदूर संघ जिला आगरा की कार्यकारिणी बैठक: संगठन विस्तार और नई नियुक्तियों पर जोर, तहसील संयोजकों को मिली जिम्मेदारी - September 27, 2026