लखनऊ। समाजवादी पार्टी के फर्रुखाबाद लोकसभा के प्रत्याशी की सभा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल हो रहे वीडियो में जय श्रीराम का नारा लगाने वाले व्यक्ति को चुप कराया जा रहा है। भाजपा नेताओं का दावा है कि उक्त व्यक्ति को वहां से बाहर निकाल दिया गया। वहीं, अब इसको लेकर भाजपा नेताओं की तरफ से लगातार निशाना साधा जा रहा है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सभा की वीडियो को शेयर कर समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है।
ब्रजेश पाठक ने एक्स पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, जैसे हनुमान जी का नाम लेने से भूत डरते हैं वैसे प्रभु श्री राम का नाम लेने से सपाई। सपा-समाजवादी पार्टी से समाप्त पार्टी की ओर तेजी से बढ़ रही है। फर्रुखाबाद लोकसभा से सपा प्रत्याशी की सभा में जय श्रीराम का नारा लगाने वाले व्यक्ति को अपमानित कर बाहर निकाला जाना अत्यंत निंदनीय एवं दुःखद है, सनातन संस्कृति की अस्मिता पर चोट है, जनता माफ नहीं करेगी, सपा को उत्तर प्रदेश से समाप्त कर जवाब देगी।
जैसे हनुमान जी का नाम लेने से भूत डरते हैं वैसे प्रभु श्री राम का नाम लेने से सपाई।
सपा – समाजवादी पार्टी से समाप्त पार्टी की ओर तेजी से बढ़ रही है फर्रुखाबाद लोकसभा से सपा प्रत्याशी की सभा में जय श्रीराम का नारा लगाने वाले व्यक्ति को अपमानित कर बाहर निकाला जाना अत्यंत निंदनीय… pic.twitter.com/grDCxUc6Bw— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) February 4, 2024
इससे पहले यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इस वीडियो को शेयर कर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि, आखिर सपा को प्रभु श्रीराम से इतनी नफरत क्यों है? फर्रुखाबाद लोकसभा से सपा प्रत्याशी की सभा में जय श्रीराम का नारा लगाने वाले व्यक्ति को अपमानित कर बाहर किया गया।
-एजेंसी
- दीपावली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का राष्ट्र के नाम संदेश; देश-वासियों को दीं पर्व की आत्मीय शुभकामनाएं - November 8, 2026
- धुंध की मोटी चादर में लिपटी दिल्ली: जहांगीरपुरी में AQI पहुंचा 463, दिवाली की आतिशबाजी से और बिगड़ने के आसार - November 8, 2026
- कांग्रेस का पीएम मोदी पर तीखा हमला; अमेरिकी लॉबिंग फर्म ‘मर्करी पब्लिक अफ़ेयर्स’ के जरिए पैसे देकर तारीफ करवाने का लगाया आरोप - November 8, 2026