बिहार में 28 जनवरी को शपथ लेने वाली नीतीश सरकार के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा छह दिन बाद शनिवार को कर दिया गया है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले की ही तरह प्रशासन, गृह और निगरानी विभाग अपने पास रखे हैं. वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राज्य के नए वित्त मंत्री होंगे.
उन्हें स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास और आवास विभाग, खेल विभाग, पंचायती राज विभाग, उद्योग विभाग, विधि विभाग जैसे अहम विभागों की ज़िम्मेदारी दी गई है.
दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को कृषि, पथ निर्माण, राजस्व और भूमि सुधार, कला संस्कृति जैसे विभाग दिए गए हैं.
शिक्षा, संसदीय कार्य, परिवहन, भवन निर्माण, जल संसाधन, सूचना और जनसंपर्क जैसे विभागों की ज़िम्मेदारी विजय कुमार चौधरी को मिली है.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में दर्दनाक हादसा: वाटर वर्क्स फ्लाईओवर पर स्कूटर से गिरे बुजुर्ग को वाहन ने कुचला, मौके पर ही मौत - June 5, 2026
- आगरा में निवेश के नाम पर बड़ा फ्रॉड: फ्रेंचाइजी दिलाने के बहाने युवक से 3.22 लाख की ठगी, रकम मिलते ही कंपनी ने बंद किए फोन - June 5, 2026
- आगरा में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक मोड़: पत्नी और साथियों पर घर में घुसकर मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज - June 5, 2026