वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार अंतरिम बजट 2024 पेश किया है। चुनावी साल को देखते हुए साल ने अंतरिम बजट में भी महिलाओं, मध्यम वर्ग और करदाताओं के लिए कई बड़े एलान किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, अंतरिम बजट में ‘विकसित भारत’ का विजन, अंत्योदय का संकल्प और ‘नए भारत’ को दुनिया का ग्रोथ इंजन बनाने का ‘रोड मैप’ है।
इसके साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इस बजट को लेकर कहा कि, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने ग़रीबों के लिए समर्पित विकसित भारत की गारंटी वाला स्वागत योग्य बजट प्रस्तुत किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा आज प्रस्तुत अंतरिम बजट में ‘विकसित भारत’ का विजन, अंत्योदय का संकल्प और ‘नए भारत’ को दुनिया का ग्रोथ इंजन बनाने का ‘रोड मैप’ है। नए भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का मार्ग प्रशस्त करते इस लोक-कल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार एवं वित्त मंत्री जी का धन्यवाद।
-एजेंसी
- दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: आसमान में छाए काले बादल, तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी - October 15, 2026
- हमीरपुर का ऐतिहासिक चौरादेवी मंदिर: यमुना-बेतवा के मध्य स्थित है आस्था का केंद्र, ब्रिटिशकाल से जुड़ी है मंदिर की अनूठी कहानी - October 15, 2026
- सीएम योगी का पूर्ववर्ती सरकारों पर बड़ा हमला: बोले— 2017 से पहले उपेक्षा और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी थीं माताएं और बेटियां - October 15, 2026