आगरा। पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड़ ने विगत दिवस थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग करते हुए उन्हें छह प्रश्नों का एक प्रश्नपत्र दिया। उनसे उनके क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर, माफिया सहित अन्य की जानकारी मांगी गई। इसके साथ ही पुलिस की कार्यशैली लेकर सख्त निर्देश दिए।
पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक थाना प्रभारी अपने थानों पर जनसुनवाई करें, किसी भी घटना पर तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करें जिससे अपराध पर रोक लग सके। साथ ही बुजुर्ग, महिला, बच्चे, दिव्यांगजनों सहित आमजन के साथ मधुर व्यवहार करें।
पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि तहरीर मिलते ही तुरंत मुकदमा दर्ज करें। एफआईआर की कॉपी भी पीड़ित को दी जाए यदि किसी कारण से मुकदमा दर्ज करने में देरी होती है तो पीड़ित के घर पहुंचकर एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराई जाए।
- भाजपा इस बार जाएगी तो फिर कभी नहीं आएगी…अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भ्रष्टाचार और अहंकार के लगाए आरोप - September 29, 2026
- यूपी में पेयजल योजनाओं से क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए चलेगा विशेष अभियान: 1 अक्टूबर से शुरू होगा काम, जल सारथी ऐप पर दर्ज होंगी शिकायतें - September 29, 2026
- सीएम योगी का समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला, कहा- ‘नौजवानों के हक पर डकैती डालने वाले गिरगिट की तरह बदल रहे हैं रंग’ - September 29, 2026