भारतीय युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने मछली पकड़ने वाले एक अन्य जहाज़ पर सवार 19 पाकिस्तानी नागरिकों को सोमालिया के पूर्वी तट पर समुद्री लुटेरों से बचाया है. आईएनएस सुमित्रा ने जिस जहाज़ की रक्षा की उस पर ईरान का झंडा लगा था.
आईएनएस सुमित्रा को समुद्री लूट के मामलों को रोकने और सुरक्षा अभियान के लिए सोमालिया के पूर्वी इलाके और अदन की खाड़ी में तैनात किया गया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल के हवाले से बताया है कि सोमालिया के पूर्वी तट पर समुद्री लुटेरों के ख़िलाफ़ एक और अभियान सफल हुआ. आईएनएस सुमित्रा ने मछली पकड़ने वाले जहाज़ अल नईमी और उसपर सवार 19 क्रू सदस्यों को बचा लिया है. इसके साथ ही 11 सोमाली लुटेरों को भी पकड़ा गया है.
कमांडर मधवाल के अनुसार 36 घंटों के भीतर आईएनएस सुमित्रा ने अरब सागर में दूसरी बार हाइजैक हुए जहाज़ और उसपर सवार सदस्यों को बचाया है. इनमें से 17 ईरानी और 19 पाकिस्तानी सदस्य थे. 28 जनवरी को आईएनएस सुमित्रा ने ईरान के जहाज़ को हाइजैक होने से बचाया था.
-एजेंसी
- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गार्डों से विवाद के बाद गरमाई सियासत: अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली महिला के खिलाफ सपा ने दर्ज कराया मुकदमा - August 28, 2026
- रक्षाबंधन पर आगरा में उमड़ा भाई-बहन का अपार स्नेह: सड़कों पर भारी भीड़ और लगा जाम, घेवर की दुकानों पर टूटे खरीदार; जेल में बंद भाइयों के माथे पर भी सजा तिलक - August 28, 2026
- आगरा यूनिवर्सिटी में रक्षाबंधन पर प्रकृति रक्षा का संकल्प: पालीवाल पार्क में रोपे और बांटे गए 600 से अधिक पौधे, कुलपति ने की शुरुआत - August 28, 2026