नीतीश कुमार के पाला बदलकर एनडीए में आने के बाद उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड के नेता केसी त्यागी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है.
केसी त्यागी ने कांग्रेस पर क्षेत्रीय पार्टियों को ख़त्म करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी ने एक बार ये कहा था कि क्षेत्रीय पार्टियों की कोई विचारधारा नहीं होती. इसी से ख़िन्न होकर जेडीयू ने अलग होने का फ़ैसला किया.
केसी त्यागी ने कहा, “इंडी गठबंधन के घटक दलों में समन्वय कायम नहीं हो पाया. बाहर से देखने पर सब सामान्य था. कांग्रेस पार्टी घटक दलों के साथ राजनीति करने में लगी थी. हम इसको मज़बूत करने में लगे थे और वह इसके बड़े पदों को हथियाने में लगी थी. सपा, डीएमके चाहे टीएमसी हो, चाहे कोई और पार्टी हो…सबको राजनीतिक तौर पर कमज़ोर करने के प्रयास जारी थे.”
“यूं भी ये जो घटक दल हैं, कांग्रेस पार्टी से लड़कर ही अस्तित्व में आए हैं लिहाजा कांग्रेस पार्टी इन्हें ख़त्म करना चाहती थी और एक अवसर पर राहुल गांधी कह भी चुके थे कि क्षेत्रीय दलों की कोई विचारधारा नहीं होती. उसी से ख़िन्न और क्षुब्ध होकर, संस्थापक सदस्य होते हुए भी हमने उनसे (इंडी) नाता तोड़ा. निकट भविष्य में भी इसका (इंडी) कोई भविष्य नहीं है.”
केसी त्यागी ने बिहार के सियासी घटनाक्रम को पूर्व नियोजित बताने को लेकर कहा कि अगर ये प्री प्लान्ड था तो फिर हमने आपके (कांग्रेस) जैसी अछूत पार्टी के साथ ममता बनर्जी को, अरविंद केजरीवाल को, अखिलेश यादव को क्यों बैठाया?
-एजेंसी
- क्या इस सड़क से आपके ही डंपर गुजरते हैं?: समीक्षा बैठक में सांसद नवीन जैन से बोले सीएम योगी, बैठक में छाया रहा मुख्यमंत्री का सहज और विनोदी अंदाज - June 28, 2026
- आगरा में सीएम योगी की दो टूक: अवैध खनन पर भारी जुर्माना और जब्ती, अक्टूबर तक पूरा हो मेट्रो और एयरपोर्ट का काम - June 28, 2026
- आगरा में गूंजा ‘णमोकार मंत्र’: आचार्य श्री निर्भय सागर जी महाराज ने समझाया अरिहंत पद का आध्यात्मिक रहस्य - June 28, 2026