यूपी के बरेली जिले में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना पर CM योगी आदित्यनाथ ने दुःख व्यक्त किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट वजह सामने आई है। इसके साथ ही, कमरे का दरवाजा बाहर से बंदकर ताला लगा हुआ था। ऐसे में हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।
हीटर जलाकर सोया था परिवार
दरअसल, बरेली के फरीदपुर में निवासी अजय गुप्ता अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ रह रहे थे। रात में पूरा परिवार कमरे में सोया हुआ था। बताया जा रहा है कि कमरे में हीटर चल रहा था। इस दौरान शार्ट सर्किट होने की वजह से कमरे में सोए पांचों लोगों की मौत हो गई।
अगली सुबह जब पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलता देखा तो दरवाजा तोड़ा। घटना की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने आनन फानन में इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर SSP घुले सुशील चंद्रभान और SP देहात मुकेश चंद्र मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था और ताला लगा हुआ था।
कमरे में बाहर से लगा हुआ था ताला
एक न्यूज़ वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक घटनास्थल पर पहुंची पुलिस कमरे में दाखिल हुई। कमरे के अंदर पांच शव जली अवस्था में पड़े थे। साथ ही कमरे में रखा सारा सामान जल गया था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
-एजेंसी
- जाम के झाम से परेशान आगरा का रावतपाड़ा बाजार, रेंग रेंग कर आंगे बढ़ रहे पैदल राहगीर - October 31, 2026
- संजय प्लेस में पार्किंग बनी ‘ओपन बार’ की खबर का बड़ा असर: एक्शन में आई आगरा पुलिस, शराबियों पर सख्ती से व्यापारियों में खुशी - October 31, 2026
- ताजनगरी में ‘अमृतम् परिवार’ का भव्य दीपावली उत्सव: गरबा-डांडिया की धुनों पर थिरके कदम, आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान - October 31, 2026