जयपुर ब्लास्ट की साजिश रचने वाले फरार आतंकवादी फिरोज खान के पोस्टर रतलाम शहर में लगाए गए हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने फरार आतंकवादी फिरोज खान के पोस्टर शहर के कई क्षेत्रों में लगाए हैं. फरार आतंकी फिरोज पर 5 लाख का इनाम भी घोषित किया गया है. फिरोज खान, रतलाम के आनंद कॉलोनी का रहने वाला है जो 28 मार्च 2022 के बाद से फरार है. इस मामले में मास्टरमाइंड इरफान सहित कुछ 6 आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके है.
पूरा मामला 28 मार्च 2022 का है, जब राजस्थान के निंबाहेड़ा का पास चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक गाड़ी से विस्फोटक पकड़ा था. इसमें रतलाम के 2 आतंकी पकड़े गए थे. इन आतंकियों की निशानदेही पर रतलाम से कुल 6 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था जिनमें मास्टरमाइंड इमरान सहित जुबेर, अल्तमश, सैफुल्लाह भी शामिल थे. आतंकी फिरोज खान उसी समय से फरार चल रहा है, जो अब भी एनआईए की पकड़ से दूर है. यही वजह है कि फिरोज की गिरफ्तारी के लिए अब एनआईए संबंधित क्षेत्र में पोस्ट चस्पा कर रही है.
आतंकियों के घरों पर प्रशासन ने चलाया था बुलडोजर
आतंकियों के जयपुर ब्लास्ट की साजिश में गिरफ्तारी के बाद इनके मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर भी चलाया था. तात्कालिक कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी अभिषेक तिवारी ने आतंकियों के आनंद कॉलोनी, विरियाखेड़ी स्थित फार्म हाउस सहित कई ठिकानों के अवैध निर्माणों को तोड़ा था.
अल सूफा संगठन से जुड़े थे आतंकी
इस पूरी साजिश में अल सूफा नाम के एक संगठन का नाम सामने आया था जो देश विरोधी गतिविधियों में शामिल था. इस संगठन की स्थापना रतलाम में ही कि गई थी. इसके कई सदस्य हिंदू संगठन के पदाधिकारियों की हत्या में भी शामिल थे. इससे आगे बढ़कर इसी संगठन के लोग अब जयपुर को दहलाने की साजिश में भी जुटे थे. यही वजह है कि एनआईए ने इस पूरे मामले को विशेष दर्जे के केस की श्रेणी में भी रखा है. लगातार राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों का रतलाम आना जाना लगा हुआ है.
-एजेंसी
- जाम के झाम से परेशान आगरा का रावतपाड़ा बाजार, रेंग रेंग कर आंगे बढ़ रहे पैदल राहगीर - October 31, 2026
- संजय प्लेस में पार्किंग बनी ‘ओपन बार’ की खबर का बड़ा असर: एक्शन में आई आगरा पुलिस, शराबियों पर सख्ती से व्यापारियों में खुशी - October 31, 2026
- ताजनगरी में ‘अमृतम् परिवार’ का भव्य दीपावली उत्सव: गरबा-डांडिया की धुनों पर थिरके कदम, आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान - October 31, 2026