कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नीतीश कुमार के इस्तीफे़ पर कहा कि इसकी जानकारी उन्हें लालू यादव और तेजस्वी यादव ने बहुत पहले से दे दी थी. वो अब सच साबित हो गया है. खड़गे ने कहा, ”देश में ऐसे बहुत लोग हैं आयाराम, गयाराम वाले.”
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा कि वो अब पुराने गठबंधन से अलग हो गए हैं. समझा जा रहा है कि वो बीजेपी के साथ मिल कर सरकार बनाएंगे.
रविवार सुबह 11 बजे नीतीश राजभवन पहुंचे जहां उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाक़ात कर उन्हें इस्तीफ़ा सौंप दिया. इसके साथ ही उन्होंने गठबंधन से अलग होने का भी ऐलान किया.
इसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा, “मैंने इस्तीफ़ा दे दिया है और अब सरकार ख़त्म हो गई. हमने लोगों और पार्टी की राय सुनी, उसके बाद यह फ़ैसला लिया.”
ऐसी ख़बरें भी हैं कि नीतीश कुमार जल्द ही आरजेडी के मंत्रियों से इस्तीफा लेने वाले हैं. बीजेपी नेता शहनवाज हुसैन ने कहा कि नीतीश की नई सरकार में दो उप मुख्यमंत्री बना सकते हैं.
-एजेंसी
- आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल में निहंग सिखों के शौर्य और युद्धकला का अद्भुत प्रदर्शन, घुड़सवारी और गतका के करतब देख दंग रह गई संगत - November 1, 2026
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के ‘यूनिफेस्ट-2026-27’ में आगरा कॉलेज का दबदबा: 69 अंक पाकर बना ओवरऑल चैंपियन, ‘जितेंद्र रघुवंशी चल वैजयंती ट्रॉफी’ की अपने नाम - November 1, 2026
- देश-विदेश के शोधार्थियों का आगरा में मंथन: ICMRP-2026 के समापन पर केबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बोले— ‘नवाचार से मिलेगा विकास को नया आयाम’ - November 1, 2026