उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। सीएम योगी के एयरपोर्ट से लेकर गोरखनाथ मंदिर तक जगह-जगह स्वागत किया गया। सीएम योगी पर फूलों की बारिश की गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मोहदीपुर, यातायात तिराहा, झूलेलाल मंदिर के पास भारी संख्या मे लोगों ने स्वागत किया। सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे हैं। सीएम योगी आज श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचे हैं। इस अवसर पर उन्होंने ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी के समाधि मंदिर में श्री रामनामी चुनरी ओढ़ाई।
श्री गोरक्षनाथो विजयतेतराम!
जय जय श्री राम pic.twitter.com/I2FW7l5aSQ
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) January 27, 2024
सीएम योगी के स्वागत के लिए गोरखपुर एयरपोर्ट से लेकर गोरखनाथ मंदिर तक करीब 20 स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक के साथ स्थानीय लोग पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोहदीपुर, यातायात तिराहा, झूलेलाल मंदिर के पास भारी संख्या मे लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करने के लिए ढोल नगड़े के साथ पहुंचे हैं। समर्थक जय श्रीराम के नारे लगाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत कर रहे हैं।
गोरक्षपीठाधीश्वर, महंत श्री @myogiadityanath जी महाराज ने आज श्री गोरखनाथ मंदिर में राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धापूर्वक रामनामी चुनरी समर्पित की। pic.twitter.com/zncScr5Waj
— Shri Gorakhnath Mandir (@GorakhnathMndr) January 27, 2024
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दो अलग-अलग कार्यक्रमों में सफाई मित्रों का सम्मान एवं अध्ययनरत युवाओं में स्मार्टफोन-टैबलेट का वितरण करेंगे। दोनों कार्यक्रमों में संबोधन के जरिये मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। सफाई मित्रों के सम्मान समारोह के मंच से सीएम नगर निगम की 116.08 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी करेंगे।
-एजेंसी
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026
- आगरा के बाह में रिटायर शिक्षक से 15 लाख हड़पने के लिए रची गई खौफनाक साजिश; पुलिस अधिकारियों के नाम पर ऐंठे रुपये, आरोपी गिरफ्तार - October 19, 2026
- ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला; बोले— पिता और चाचा की विरासत नहीं संभाल पा रहे सपा प्रमुख - October 19, 2026