यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी ने आगरा में किया ध्वजारोहण
आगरा। कानपुर से आए यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने आगरा के क्षेत्रीय कार्यालय, यूपीसीडा के प्रशासनिक भवन में गणतंत्र दिवस के आयोजन में अपने विभागीय अधिकारियों के साथ ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अपने उदगार व्यक्त करते हुए श्री माहेश्वरी ने 75वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्राधिकरण के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित आगन्तुकों को बधाइयाँ देते हुए कहा कि सरकार की नीतियों को धरातल पर कार्यान्वित करना है इसके लिए सभी औद्योगिक क्षेत्रों में एवम उद्योग बंधु के माध्यम से निवेश मित्र की सभी योजनाओं को स्थान स्थान पर कैंप लगाकर उद्यमियों को अवगत कराए। इससे उद्यमियों में जागरूकता आएगी और प्रदेश में नए नए निवेश होंगे।
इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबन्धक, यूपीसीडा, आगरा
सी. के. मौर्य, वरिष्ठ प्रबन्धक (सिविल)श्यौदान सिंह, प्रबन्धक, निर्माण खण्ड-पंचम, यूपीसीडा, आगरा अभिषेक यादव, वित्त एवं लेखाधिकारी, यूपीसीडा आगरा मुकेश कुमार कुशवाहा, सहायक प्रबन्धक (सिविल) मुकेश कुमार भाटी, सहायक प्रबन्धक (सिविल) महेन्द्र सिंह एवं यूपीसीडा प्राधिकरण के अधिकारी के साथ-साथ कर्मचारी मौके एवं गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026