हाल ही में तीसरी शादी करने वाले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक बांग्लादेश प्रीमियर लीग के बचे हुए मैच नहीं खेलेंगे। उनकी टीम फॉर्च्यून बरिशाल ने इसकी पुष्टि की है। शोएब मलिक अपनी शादी की वजह से तो चर्चा में थे ही, अब बांग्लादेश प्रीमियर लीग के मैच में एक ही ओवर के दौरान तीन नो बॉल फेंकने की वजह से भी उन्हें लेकर लगातार बातें हो रही थीं। इसे फिक्सिंग के चश्मे से भी देखा जा रहा है।
फ्रेंचाइजी ने खत्म किया कॉन्ट्रैक्ट
एक ओवर में तीन नो बॉल फेंकने के बाद हर तरफ शोएब मलिक की चर्चा हो रही थी। फिक्सिंग की बातें होने लगी थीं। कई स्पिनर अपने पूरे करियर में तीन नो बॉल नहीं फेंकते। फिक्सिंग के अंदेशे की वजह से फ्रेंचाइजी ने शोएब मलिक का अनुबंध समाप्त करने का फैसला किया है। बांग्लादेश की मीडिया ने यह दावा किया है। अब मलिक बांग्लादेश छोड़कर दुबई जाएंगे।
उन्होंने पहले चरण के सभी मैच खेले, लेकिन मलिक का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। उनकी जगह अब अहमद शहजाद लेंगे। पिछले हफ्ते मलिक ने टी20 क्रिकेट में 13,000 रन बनाकर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया। वो ऐसा करने वाले एशिया के पहले और दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने। उन्होंने ये उपलब्धि फॉर्च्यून बरिशाल और रंगपुर राइडर्स के बीच हुए मैच में हासिल की।
लीग से ठीक पहले की थी तीसरी शादी
मलिक पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से शादी के कारण सुर्खियों में हैं, इससे पहले वो भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से ‘एकतरफा’ तलाक ले चुके थे। पिछले हफ्ते मलिक ने घोषणा की कि उन्होंने कराची में अभिनेत्री सना जावेद से तीसरी शादी कर ली है जिससे आखिरकार भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से उनके अलग होने की अटकलें खत्म हो गईं।
अब पाकिस्तान के लोग ही कह रहे हैं कि शोएब मलिक को सानिया से बेवफाई का फल मिला है। उनका करमा उनके सामने आ गया है। अब सोशल मीडिया पर शोएब की जमकर थू-थू हो रही है।
यूजर्स इस मामले को जैसी करनी वैसी भरनी बता रहे हैं। हाल ही में शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से निकाह किया है। पाकिस्तानी चैनल डेली पाकिस्तान के मुताबिक शोएब ने निकाह में अपनी मां और बहनों को भी नहीं बुलाया था। यह उनकी तीसरी शादी थी। इस शादी के बाद से मलिक के सितारे गर्दिश में हैं। भारतीय पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी अप्रैल 2010 में हुई थी। जब दोनों ने शादी की थी तो सरहद के दोनों पार काफी हंगामा हुआ था। दोनों का एक छोटा बच्चा भी है जिसका नाम इजहान है।
-एजेंसी
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी से निकलेगा 500 गाड़ियों का विशाल काफिला: वडनगर तक जाएगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा - September 16, 2026