राजस्थान विधानसभा के दो बार अध्यक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम हरिशंकर भाभड़ा का निधन हो गया है। गुरुवार को उन्होंने 96 साल की आयु में अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाभड़ा के निधन पर दुख प्रकृट करते हुए कहा कि भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरि शंकर भाभड़ा का निधन प्रदेश की अपूरणीय क्षति है। वह सार्वजनिक जीवन में शुचिता, पारदर्शिता एवं स्पष्टवादिता की प्रतिमूर्ति थे।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाभड़ा के निध पर दुख जताया है। उन्होंने कहा है, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य हरि शंकर भाभड़ा का देहावसान दुःखद है। वे सदैव समाज के कल्याण हेतु कार्यरत रहे तथा जनता के मुद्दों को बड़ी बेबाकी से उठाते थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करें।
उधर, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरि शंकर भाभड़ा का निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।
-एजेंसी
- पीएम मोदी के ‘मन की बात’ को लेकर राज्यसभा सांसद नवीन जैन का बयान, कहा- राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा का सशक्त माध्यम है यह कार्यक्रम - September 27, 2026
- यूपी में भारी बारिश का तांडव: 72 घंटे की मूसलाधार बारिश से 58 लोगों की मौत, नदियां उफान पर और कई जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी - September 27, 2026
- यूपी में भारी बारिश का तांडव: 72 घंटे की मूसलाधार बारिश से 58 लोगों की मौत, नदियां उफान पर और कई जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी - September 27, 2026