Hathras Uttar Pradesh, India. जिले का स्वास्थ्य महकमा कोरोना से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। जनपद में कोविड टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही जिले में पांच सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में 240 बेड की व्यवस्था है, जो आने वाले दिनों में बढ़कर 330 हो जाएगी। वहीं, जिले में ऑक्सीजन का भी अच्छा स्टॉक है।
जनपद में सेनिटाइजेशन का कार्य भी तेजी से चल रहा है। नगर पालिका कर्मियों द्वारा दिन-रात जगह-जगह सेनिटाइजेशन व साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। जिस पर खुद नगर पालिका चेयरमैन आशीष शर्मा अपनी नजर बनाए हुए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी/एसीएमओ डॉ विजेंद्र सिंह का कहना है कि जिले में टीके की कोई कमी नहीं है। लोग भी टीका लगवाने को लेकर उत्साहित दिख रहे हैं। हमारे यहां टीके की किसी तरह की कोई कमी नहीं हुई है। जितने टीके हमारे यहां लगते जा रहे हैं, उतने ही हमें शासन से मिलते भी जा रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ बृजेश राठौर ने बताया कि जिले में सरकारी व गैर सरकारी पांच अस्पतालों में 240 बेड की व्यवस्था है जो अगले कुछ दिनों में बढ़ाकर 330 कर दी जाएगी। सीएमओ ने बताया कि एमडी टीबी हॉस्पिटल में एल -02 अस्पताल तैयार किया गया है, जिसमें 40 बेड की व्यवस्था कर दी गई है। मुरसान में जो पहले भी कोविड का एल-1 हॉस्पिटल बन रहा था, उसमें 30 बेड की व्यवस्था की गई है, जिसे और बढ़ाने के प्रयास चल रहे हैं। उधर, सिकंदराराऊ के जेपी हॉस्पिटल में 100 बेड की व्यवस्था की जा रही है, जिसमें अभी 60 बैड तैयार हैं। यह अस्पताल स्वास्थ्य विभाग ने अधिकृत किया है, जो एल-1 मरीज के लिए फ्री रहेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया जिले में ऑक्सीजन का भरपूर स्टॉक है। उन्होंने अपील की कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी जरूरी सावधानियां बरतें। आपस में दो गज की दूरी बनाए रखें , हाथ धोते रहें और मास्क पहनकर ही बाहर निकलें।
- Gok Verstandiger, Win Sneller in Nederland bij Slotoro Casino - October 16, 2026
- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026
- Winshark’s Gaming Hub Offers Honest Gaming and Huge Prizes for All Players in Canada - October 15, 2026