Hathras, Uttar Pradesh, India. पुलिस अधीक्षक हाथरस विनीत जायसवाल द्वारा #COVID-19 महामारी के बढते संक्रमण के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र के मुख्य बाज़ारों का भ्रमण कर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से आमजनमानस को शासन द्वारा जारी गाईडलाइन तथा जनपद में साफ्ताहिक कर्फ्यू का शतप्रतिशत अनुपालन करने के लिए जागरुक किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हाथरस तथा पुलिस बल के साथ हाथरस शहर क्षेत्र के सासनी गेट , कमला बाजार, सर्राफा बाजार , सादाबाद गेट , मुरसान गेट रोड आदि का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगो से अपील की गयी कि बेवजह घरों से बाहर ना निकले। बाजार एवं सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ न लगाएं। आपस में एक दूसरे से 2 गज की दूरी बनाकर रखें। समय-समय पर हाथों को साबुन अथवा सैनिटाइजर से साफ करते रहें तथा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अथवा फेस कवर अनिवार्य रूप से लगाकर रखें।
इसके साथ ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगो को बताया गया कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर पहले से ज्यादा खतरनाक है। जिससे दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमण बढता जा रहा है। इसके संक्रमण से बचाव के लिए सावधानियां बरतकर इसके प्रकोप से बचा जा सकता है। संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन द्वारा लगाया गया दो दिन का साप्ताहिक कर्फ्यू आज 23 अप्रैल रात्रि 8 बजे से दिनांक 26 अप्रैल 2021 सुबह 7 बजे तक का अनुपालन शतप्रतिशत करने की अपील की। सभी से अनुरोध किया कि लोग साप्ताहिक कर्फ्यू के नियमों का पालन करें, अपने घरों में रहें, कोरोना संक्रमण से खुद को और अपने परिजनों तथा आसपास के लोगों को भी बचाएं तथा इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि साप्ताहिक कर्फ्यू का अनुपालन न करने वालों के विरूद्ध महामारी अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हाथरस को निर्देशित किया गया कि साप्ताहिक कर्फ्यू का अनुपालन शतप्रतिशत कराया जाये तथा पब्लिक अड्रेस सिस्टम के माध्यम से निरन्तर बाज़ारों में अपील की जाए, जिससे लोगों में जागरूकता फैले। पुलिस द्वारा गश्त और पेट्रोलिंग के दौरान लगातार लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी जरूरी सावधानियां बरतने की अपील विभिन्न माध्यमों से की जाये।
- Configuring the Slotsvader Casino App Step by Step in Canada - September 18, 2026
- Slimking Casino Mobiele Website versus App in Nederlandse markt - September 17, 2026
- Mostbet Casino: Hraní na mobilu and Rychlé bankovnictví in České republice - September 17, 2026