संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन की दूसरी पारी शुरू करने जा रही है। इसी के चलते संयुक्त किसान मोर्चा ने 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के द्वारा इसकी जानकारी दी गई।
उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा जुड़े कई संगठनों ने मिलकर 16 फरवरी को भारत बंद के लिए बुलाया है। इस एक दिन किसान भी अपने खेतों में न जाएं। पहले भी हम लोग अमावस पर खेत में काम नहीं करते थे।
क्या हैं अहम मुद्दे
राकेश टिकैत ने कहा कि 16 फरवरी किसानों के लिए अमावस के समान है। उस दिन किसान खेतों में काम न करें। इस दिन कृषि हड़ताल करें, जिससे देश में बड़ा संदेश जाएगा। दुकानदारों और किसानों से अपील है कि वह खरीदारी न करें और किसानों और मजदूरों के समर्थन में दुकान बंद रखें। इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य, पुरानी पेंशन, बेरोजगारी, अग्निवीर प्रमुख मुद्दे हैं। ट्रांसपोर्टर से भी सहयोग करने की अपील की है। बता दें कि 2020-21 में किसानों ने बड़े स्तर पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन किया था।
-एजेंसी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन: कहा- राखी का पवित्र धागा परिवार, दोस्तों के साथ पेड़ों को भी बांधा जा सकता है - August 28, 2026
- रक्षाबंधन पर पीएम मोदी और सीएम योगी ने बच्चों के साथ मनाया पर्व: कलाई पर सजी राखी; राहुल गांधी और प्रियंका ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं - August 28, 2026
- नेपाल बाढ़ संकट पर विदेश मंत्रालय की बड़ी अपडेट: 320 भारतीय नागरिक अभी भी लापता, चीन की सीमा पर फंसे हैं 400 लोग, तमिलनाडु के 21 नागरिक सुरक्षित दिल्ली पहुंचे - August 28, 2026